गोला: दुधरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से तीन भैंसों की मौत, किसानों को हुआ भारी नुकसान, मुआवजे की मांग
Gola, Gorakhpur | May 27, 2026 उरुवा बाजार क्षेत्र के दुधरा गांव में बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया। गांव में अचानक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से तीन भैंसों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और पशुपालकों में भारी आक्रोश देखने को मिला।