रफीगंज: प्रखण्ड के कजपा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में भतीजे ने चाचा को बनाया नामजद आरोपी, प्राथमिकी दर्ज
प्रखण्ड के कजपा गांव में मारपीट के मामले में नीतीश कुमार ने अपने चाचा नंदलाल मेहता, बगल के शशि रंजन एवं इनके मां को नामजद आरोपी बनाते हुए रफीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें उलेख्य किया है कि अपने घर के पास मिट्टी गिराया था।जिसे अपने घर में ले जा रहे थे। तभी मारपीट की घटना घटित हुई। शनिवार रात्रि 8 बजे पुलिस ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई की जा रही है