ओरछा रोड थाना पुलिस ने नंदगाय कला में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त के लिए जन सूचना जारी की हैं 10 दिसंबर को अज्ञात व्यक्ति का शव नंदगाय कला के तालाब में मिला था जिसमें पुलिस ने मर्ग क्र.39/25 दर्ज किया हैं व्यक्ति का हुलिया एवं पहचान चिन्ह जारी करके इसकी शिनाख्त की प्रयास ओरछा रोड थाना पुलिस कर रही हैं 12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे यह जन सूचना जारी की गई