पन्ना: कचहरी चौराहे पर शराबी ऑटो चालक का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पुलिस से भिड़ा!
Panna, Panna | Apr 8, 2026 पन्ना के पुराने कचहरी चौराहे पर आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत्त एक ऑटो चालक ने बीच सड़क पर अपना वाहन तिरछा खड़ा कर जाम लगा दिया। शराबी की इस दबंगई से घंटों यातायात बाधित रहा। हद तो तब हो गई जब मौके पर पहुँची पुलिस से भी शराबी उलझ पड़ा और जमकर हंगामा किया।