शिकोहाबाद: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल, आमरी पुलिया के पास हुआ हादसा, फ़िरोज़ाबाद रेफर
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना ऊबती रजबहा ग्राम स्थित आमरी पुलिया के पास हुई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसको प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। फिलहाल घायल की कोई पहचान नहीं हो सकी है।