राजापाकर: बराटी थाने की पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक बोलेरो में रखा 840 लीटर देसी शराब किया जप्त
वैशाली पुलिस मुख्यालय से शनिवार को रात लगभग 9:00 बजे प्रेस रिलीज जारी करके बताया गया बराटी थाना के पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में एक बोलेरो में रखा हुआ 840 लीटर देसी शराब जप्त किया है। इस संबंध में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुट गई है।