मुरैना नगर: नंदेपुरा रोड पर शादी से लौट रहे बाइक सवार को लोडिंग वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल में इलाज जारी
मुरैना शहर के स्टेशन रोड क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में सुभाष नगर निवासी 32 वर्षीय मुकेश माहौर घायल हो गए।जो AC व फ्रीज मकेनिक है,वह शादी से लौटते समय नंदेपुरा रोड पर लोडिंग वाहन की टक्कर का शिकार हुए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।आज बुधवार को डॉक्टरों ने गंभीर घावों में टांके लगाए। हालत अब भी नाजुक है और इलाज जारी है।