पुष्पराजगढ़: करन पठार के जंगलों में पहुंचा तीन हाथियों का समूह
तीन हाथियों का समूह राजेंद्रग्राम क्षेत्र के करनपठार जंगल में डेरा डाले हुए है।शुक्रवार शाम 7को करनपठार बीट के अतरिया, कुसेरा और बेनीबारी के बीच जंगल में विश्राम कर रहा है। ये हाथी दिन में जंगल में रहते हैं और शाम-रात होते ही गांवों की ओर रुख कर फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा मशाल आदि के सहारे उन्हें भगाने का प्रयास किया जा रहा है।