मंझनपुर: पासी नहर में महुआ के पेड़ से गिरकर अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम, लकड़ी तोड़ने के दौरान हुआ हादसा
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ महुआ के पेड़ से गिरकर एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ग्राम पासी नहर के रहने वाले भोला प्रसाद (40 वर्ष), पुत्र राम सजीवन, सोमवार को गांव के पास ही एक महुआ के पेड़ पर सूखी लकड़ियाँ तोड़ने के लिए चढ़े थे। लकड़ी तोड़ते समय अचानक नीचे गिर गए।