जबलपुर: जेडीए मार्केट में शराब दुकान खुलने का विरोध, आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
बड़ा पत्थर तिराहा रांझी स्थित जेडीए मार्केट में खोली गई बड़ा पत्थर-2 शराब दुकान को लेकर विरोध तेज हो गया है। एडवोकेट राजेंद्र प्रसाद मिश्रा ने मंगलवार 19 मई 2026 को दोपहर 1:00 बजे आबकारी आयुक्त को जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर दुकान को तत्काल पूर्व स्थान पर संचालित करने या हमेशा के लिए समाप्त करने की मांग की है।