डेहरी: ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, बरामद मोबाइल किए सौंपे
Dehri, Rohtas | May 25, 2026 ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशी, बरामद मोबाइल सौंपे रोहतास पुलिस ने सोमवार दोपहर करीब तीन बजे “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अभियान के जरिए पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार कार्रवाई करते हुए कई मोबाइल ट्रेस किए।