टॉडगढ़। शुक्रवार दोपहर 2 बजे विधानसभा क्षेत्र ब्यावर के भाग संख्या 94 के बूथ लेवल अधिकारी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कलात खेड़ा देवाता के प्रधानाध्यापक परमेश्वर प्रजापति को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) कमल राम मीणा व तहसीलदार हनुमान सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रजापति को प्रशस्ति पत्र दे