किशनगढ़ बास: किशनगढ़ बास विधानसभा में 9 मई को ग्राम रथों के माध्यम से दी जाएगी योजनाओं की जानकारी
Kishangarhbas, Alwar | May 8, 2026
जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शुक्रवार शाम 6 बजे बताया कि 9 मई को किशनगढ़ बास विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत घीकाका जखौपुर बिलहेडी एवं रामपुर गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा। साथ ही रामपुर में संध्या चौपाल आयोजित होगी। जिसमें आमजन की समस्याओं का समाधान एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसी प्रकार मुंडावर में भी ग्राम रथ पहुंचेंगे।