मेहदावल: मेहदावल में बेकाबू थार ने बारातियों को रौंदा, पांच लोग घायल; चालक की हालत गंभीर
संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार वाहन ने सड़क किनारे खड़े बारातियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद शादी की खुशियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार गूंज उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बारात के दौरान कुछ लोग सड़क किनारे खड़े थे, तभी अचानक तेज रफ्तार थार वाहन अनियंत्रित होकर उनमें घुस गया। इस दुर्घटना