Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
No video available

Bihar Weather Today : बिहार में ठंड रिटर्न्स, आगे और गिरनेवाला है पारा... जनिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

MORE NEWS

सदर अस्पताल, मोतिहारी के कैम्पस में गहन चिकित्सा इकाई (ICU) का सुदृढ़ीकरण करते हुए तथा पाँचो अनुमण्डलीय अस्पताल में 3 शय्या वाले डायलेसिस यूनिट का लोकार्पण  माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के द्वारा पटना के सिटी के गुरू गोविन्द अस्पताल से किया गया जिसका लाइव प्रसारण पूरे बिहार में किया गया।
मोतिहारी में इसके लिए सदर अस्पताल में व्यवस्था कराई गई थी।
 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला स्तर से रेफर की संख्या कम करनी है। इसी के आलोक में पूर्व से संचालित 4 शय्या के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) को सुदृढ़ीकरण करते हुए 10 शय्या में विस्तारित किया गया है। उन्होने कहा कि सदर अस्पताल अन्य सुविधाओं का भी गैप एनालिसिस किया जा रहा है, जिसके उपरान्त अन्य सुविधाओं का भी सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।

इस अवसर पर उपमहापौर डा० लाल बाबू गुप्ता, सिविल सर्जन डा० दिलीप कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डा० एस०एन० सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, जिला योजना समन्वयक, श्री भारत भूषण, जिला अनु० एवं मू० पदाधिकारी, मो०अमानुल्लाह सहित गई गणमान्य उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

सदर अस्पताल, मोतिहारी के कैम्पस में गहन चिकित्सा इकाई (ICU) का सुदृढ़ीकरण करते हुए तथा पाँचो अनुमण्डलीय अस्पताल में 3 शय्या वाले डायलेसिस यूनिट का लोकार्पण माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के द्वारा पटना के सिटी के गुरू गोविन्द अस्पताल से किया गया जिसका लाइव प्रसारण पूरे बिहार में किया गया। मोतिहारी में इसके लिए सदर अस्पताल में व्यवस्था कराई गई थी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के निदेशानुसार जिला स्तर से रेफर की संख्या कम करनी है। इसी के आलोक में पूर्व से संचालित 4 शय्या के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) को सुदृढ़ीकरण करते हुए 10 शय्या में विस्तारित किया गया है। उन्होने कहा कि सदर अस्पताल अन्य सुविधाओं का भी गैप एनालिसिस किया जा रहा है, जिसके उपरान्त अन्य सुविधाओं का भी सुदृढ़ीकरण किया जायेगा। इस अवसर पर उपमहापौर डा० लाल बाबू गुप्ता, सिविल सर्जन डा० दिलीप कुमार, उपाधीक्षक, सदर अस्पताल डा० एस०एन० सत्यार्थी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, ठाकुर विश्वमोहन, जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, जिला योजना समन्वयक, श्री भारत भूषण, जिला अनु० एवं मू० पदाधिकारी, मो०अमानुल्लाह सहित गई गणमान्य उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Health Department

East Champaran, Bihar | Jul 23, 2026

रक्सौल एयरपोर्ट का भ्रमण कर जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति का लिया जाएगा

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा जिला के वरीय अधिकारियों के साथ रक्सौल एयर पोर्ट का स्थलीय भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी के द्वारा रक्सौल एयर पोर्ट के लिए शेष बचे भू- अर्जन से संबंधित रैयतों का भुगतान शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। रक्सौल परिसदन में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी  ने कहा कि जिनका भुगतान नहीं हुआ है उनका एलपीसी और उनके जमीन से संबंधित अभिलेख एक सप्ताह के अंदर अंचल अधिकारी रक्सौल जिला भू अर्जन कार्यालय को भिजवाएं। 
     जिला भू-अर्जन पदाधिकारी  को निर्देश दिया गया कि प्राप्त अभिलेखों का नियमित समीक्षा करें एवं जल्द से जल्द उसका भुगतान सुनिश्चित करें।
अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को निर्देश दिया गया कि रक्सौल अंचल अधिकारी के साथ रेगुलर समीक्षा करें और बचे हुए रैयतों का अभिलेख जिला भू अर्जन कार्यालय को शीघ्र भिजवाएं।
      जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अंचल अधिकारी रक्सौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

रक्सौल एयरपोर्ट का भ्रमण कर जिलाधिकारी ने कार्य प्रगति का लिया जाएगा जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव और पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात के द्वारा जिला के वरीय अधिकारियों के साथ रक्सौल एयर पोर्ट का स्थलीय भ्रमण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा रक्सौल एयर पोर्ट के लिए शेष बचे भू- अर्जन से संबंधित रैयतों का भुगतान शीघ्र कराने का निर्देश दिया गया। रक्सौल परिसदन में समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिनका भुगतान नहीं हुआ है उनका एलपीसी और उनके जमीन से संबंधित अभिलेख एक सप्ताह के अंदर अंचल अधिकारी रक्सौल जिला भू अर्जन कार्यालय को भिजवाएं। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि प्राप्त अभिलेखों का नियमित समीक्षा करें एवं जल्द से जल्द उसका भुगतान सुनिश्चित करें। अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को निर्देश दिया गया कि रक्सौल अंचल अधिकारी के साथ रेगुलर समीक्षा करें और बचे हुए रैयतों का अभिलेख जिला भू अर्जन कार्यालय को शीघ्र भिजवाएं। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, अंचल अधिकारी रक्सौल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 23, 2026

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल श्री राजाराम हायर सेकेंडरी स्कूल तुरकौलिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल श्री राजाराम हायर सेकेंडरी स्कूल तुरकौलिया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department

East Champaran, Bihar | Jul 21, 2026

व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

 जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वी चंपारण जिले में Ease of Doing Business को सुदृढ़ करना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाना और जिले में नए औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना था।
बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश:
• सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को DBRAP के अंतर्गत अपने-अपने विभाग का Action Plan शीघ्र तैयार कर समेकन एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला उद्योग केंद्र (DIC), मोतिहारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
• राजस्व, उद्योग, नगर निगम, अग्निशमन, श्रम एवं विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को व्यवसाय से जुड़े सभी आवेदन एवं NOC का समयबद्ध निष्पादन केवल Single Window Portal के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
• विभिन्न NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति, भूमि म्यूटेशन एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवेदनों में Zero Pendency सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए गए।
• प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता तथा ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि उद्यमियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।
• जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी में संचालित Investor Facilitation Help Desk को नए निवेशकों एवं स्थानीय उद्यमियों के लिए और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने कहा:
“हमारी प्राथमिकता पूर्वी चंपारण को एक पारदर्शी, सुगम एवं निवेशक-अनुकूल जिला बनाना है। DBRAP के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, जिससे छोटे एवं बड़े सभी उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने और विस्तार करने में सुविधा प्राप्त हो।”
बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जन संपर्क अधिकारी,श्रम अधीक्षक, विद्युत विभाग, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, भू-अभिलेख विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

व्यापार सुगमता (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला बिजनेस रिफॉर्म एक्शन प्लान (DBRAP) की प्रगति एवं कार्यान्वयन की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्वी चंपारण जिले में Ease of Doing Business को सुदृढ़ करना, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) तथा स्थानीय व्यापारियों के लिए प्रक्रियाओं को सरल बनाना और जिले में नए औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करना था। बैठक के प्रमुख निर्णय एवं निर्देश: • सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को DBRAP के अंतर्गत अपने-अपने विभाग का Action Plan शीघ्र तैयार कर समेकन एवं अग्रेतर कार्रवाई हेतु जिला उद्योग केंद्र (DIC), मोतिहारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। • राजस्व, उद्योग, नगर निगम, अग्निशमन, श्रम एवं विद्युत विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को व्यवसाय से जुड़े सभी आवेदन एवं NOC का समयबद्ध निष्पादन केवल Single Window Portal के माध्यम से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। • विभिन्न NOC, ट्रेड लाइसेंस, भवन नक्शा स्वीकृति, भूमि म्यूटेशन एवं विद्युत कनेक्शन से संबंधित आवेदनों में Zero Pendency सुनिश्चित करने तथा अनावश्यक विलंब पर उत्तरदायित्व तय करने के निर्देश दिए गए। • प्रक्रियाओं के डिजिटलीकरण, पारदर्शिता तथा ऑनलाइन सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया, ताकि उद्यमियों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। • जिला उद्योग केंद्र, मोतिहारी में संचालित Investor Facilitation Help Desk को नए निवेशकों एवं स्थानीय उद्यमियों के लिए और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा: “हमारी प्राथमिकता पूर्वी चंपारण को एक पारदर्शी, सुगम एवं निवेशक-अनुकूल जिला बनाना है। DBRAP के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है, जिससे छोटे एवं बड़े सभी उद्यमियों को व्यवसाय स्थापित करने और विस्तार करने में सुविधा प्राप्त हो।” बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, जिला जन संपर्क अधिकारी,श्रम अधीक्षक, विद्युत विभाग, बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद, भू-अभिलेख विभाग सहित विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026

12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत 

आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से बैंक ऋण, वसूली एवं अन्य समझौतायोग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर संबंधित ऋणियों एवं पक्षकारों को समय से नोटिस तामिला कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों का समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के भार को कम करने में भी सहायता मिलती है।
बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री के. एम. सिंह, श्री बिमल कुमार, श्री सत्यम भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने समझौतायोग्य मामलों का निस्तारण कर इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का लाभ उठाएं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

12 सितंबर को आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय लोक अदालत आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, दिनांक 12 सितंबर 2026 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक मामलों के निष्पादन के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं जिला अग्रणी प्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने की। बैठक को संबोधित करते हुए सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत न्याय प्राप्ति का एक सुलभ, त्वरित एवं प्रभावी माध्यम है, जिसके माध्यम से बैंक ऋण, वसूली एवं अन्य समझौतायोग्य मामलों का आपसी सहमति से निस्तारण किया जाता है। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों को चिन्हित कर संबंधित ऋणियों एवं पक्षकारों को समय से नोटिस तामिला कराना सुनिश्चित करें, ताकि अधिकाधिक वादों का सौहार्दपूर्ण निष्पादन किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से वादकारियों का समय एवं धन दोनों की बचत होती है तथा न्यायालयों में लंबित मामलों के भार को कम करने में भी सहायता मिलती है। बैठक में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री के. एम. सिंह, श्री बिमल कुमार, श्री सत्यम भारद्वाज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं अन्य बैंक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित अधिकारियों ने राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी ने आमजन से भी अपील की है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने समझौतायोग्य मामलों का निस्तारण कर इस वैकल्पिक विवाद समाधान प्रणाली का लाभ उठाएं। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

East Champaran, Bihar | Jul 20, 2026