सहारनपुर: देहात कोतवाली पुलिस ने 10 वर्षीय बच्ची से अश्लील हरकत करने वाले पुजारी को जमानत मिलने पर भड़के ग्रामीण
सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र में 10 वर्षीय बच्ची से कथित छेड़छाड़ के मामले में नामजद पुजारी को थाने से जमानत मिलने पर शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। बच्ची के परिजन, ग्रामीणों और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने देहात कोतवाली पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।