लोहरदगा: राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी पहुंचे लोहरदगा, कार्यों की जानकारी ली
झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य उज्जवल प्रकाश तिवारी लोहरदगा निरीक्षण के क्रम में शुक्रवार शाम 4:30 बजे सर्किट हाउस में जिला बाल संरक्षण पदाधिकार वीरेंद्र कुमार एवं अध्यक्ष बाल कल्याण समिति कुंती साहू के द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद बाल कल्याण समिति तथा जिला बाल संरक्षण इकाई के कार्यों के विषय में जानकारी प्राप्त की।