पूरनपुर: नगरपालिका कर्मचारी से मारपीट का वीडियो वायरल, महिला प्रधान पर मुकदमा और पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पूरनपुर। नगर पालिका परिषद के कूड़ा वाहन चालक के साथ कथित मारपीट और जातिसूचक शब्दों के प्रयोग के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद तथा छह से सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना मंगलवार सुबह मुझा रोड स्थित एफआरएफ कूड़ा खाद प्लांट की बताई जा रही है, जहां कूड़ा डालने को लेकर विवाद हुआ था।