डुमरी: आमने-सामने दो बाइकों की भिड़ंत, तीन घायल; एक की हालत गंभीर, सदर अस्पताल रेफर
Dumri, Gumla | Mar 27, 2026 डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रातसिल्ली नदी मोड़ के पास शुक्रवार की रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक टीवीएस बाइक और एक पल्सर बाइक के बीच तेज