खगड़िया: खगड़िया जिले की बेटी रुपाली भूषण ने रचा इतिहास, मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का खिताब अपने नाम किया
गर्व और हर्ष का विषय है कि पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के स्टेट ऑडिशन में खगड़िया जिले की प्रतिभाशाली बेटी रुपाली भूषण ने मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर पूरे जिले एवं बिहार को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि यह खगड़िया जैसे उभरते जिले की प्रतिभाओं के