पटना ग्रामीण: पटना के सादिकपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र के सादिकपुर में शनिवार की रात एक अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी संदिग्ध परिस्थिति में ठेले पर पड़ी मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पटना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के 12 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है