पटना ग्रामीण: पटना: पिकअप वाहन से केमिकल रिसाव, इलाके में अफरा-तफरी, चालक फरार
पटना के मालसलामी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात करीब 9 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब मसाला और राशन से लदे एक पिकअप वाहन से अचानक केमिकल का रिसाव होने लगा। तेज गंध फैलते ही लोग दहशत में आ गए, जबकि वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर एनडीआरएफ और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। कमांडेंट गगन कुमार सिन्हा ने बताया कि इलाके को सुरक्षित घेरा बनाकर चेक किया गया है और