जखनिया: 2014 के चर्चित सत्यदेव यादव हत्याकांड में जखनिया के पूर्व ब्लॉकप्रमुख सतेंद्र उर्फ मसालासिंह समेत 9 आरोपियों पर चार्ज फ्रेम
जखनिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत 9 आरोपियों पर अदालत ने हत्या के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। एडीजे प्रथम शक्ति सिंह की अदालत ने 2014 के चर्चित सत्यदेव यादव हत्याकांड में आरोपियों की डिसचार्ज अर्जी खारिज करते हुए चार्ज फ्रेम कर दिया है। इसके बाद अब मामले में ट्रायल की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।मामला गाजीपुर के जखनिया थाना क्षेत्र के अलीपुर मदरा गांव की है।