उज्जैन ग्रामीण: मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने घर में दुकान चलाई तो छिनेगी लीज, 15 जून क़ो मेगा शिविर आयोजित कर की जाएगी मामलों की सुनवाई
मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने उज्जैन, देवास, शाजापुर सहित कई शहरों में आवासीय लीज पर व्यवसाय करने वाले करीब 250 भवन स्वामियों को नोटिस थमा दिए हैं। 22 जून तक शटर डाउन न करने पर उनकी लीज निरस्त कर दी जाएगी। बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन ने कहा कि 15 जून को उज्जैन में मेगा शिविर लगाकर इन मामलों की सुनवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर टीएंडसीपी के नियमों के तहत आवासीय भूखंड