नानपारा: रुपईडीहा पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बहराइच पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रुपईडीहा प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत के नेतृत्व में चकिया जंगल से 3 किलोमीटर दक्षिण एक अभियुक्त राजेंद्र प्रसाद सोनकर पुत्र सुंदर सोनकर निवासी प्रहलाद गांव को 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। मु अ सं 75/2026 धारा 60Ex Act पंजीकृत किया गया एवं विधिक कार्रवाई की गई।