आरोन: तेज आंधी-तूफान: बुढ़ा खेड़ा गांव में टीनशेड उड़ने से एक महिला गंभीर रूप से घायल
आरोन थाना क्षेत्र में तेज आंधी तूफान का कहर देखने को मिला। 2 मई दोपहर को अचानक बदले मौसम से बूढ़ा खेड़ा गांव में एक मकान की छत से टीन शेड उड़ गया। जिसकी चपेट में आई 52 वर्षीय महिला हल्की बाई घायल हो गई। जिसे आरोन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है उपचार जारी है। महिला के परिजनों का कहना है, गंभीर चोटे लगी है रेफर करने की बात कही गई है।