मैनपुरी: कोतवाली निवासी अधिवक्ता पर पिता-पुत्र के साथ परिवार के लोगों ने जान से मारने की नीयत से किया हमला, एसपी से की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के भांवत चौराहा निवासी अभिषेक दिक्षित अपने पिता के साथ बेवर गांव गए हुए थे। तभी परिवार के लोगों ने उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। जिसको लेकर पीड़ित अधिवक्ता पिता पुत्र ने एसपी कार्यालय पहुंच परिवार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।