राजपुर: राजपुर में वैश्य समाज के कैलेंडर विमोचन का दशोरा नागर समाज ने किया विरोध, कार्यक्रम का बहिष्कार
राजपुर में वैश्य समाज के कैलेंडर विमोचन का दशोरा नागर समाज ने किया विरोध, कार्यक्रम का किया बहिष्कार राजपुर में आयोजित वैश्य समाज के कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम को लेकर विवाद सामने आया है। दशोरा नागर समाज राजपुर एवं बड़वानी जिला इकाई ने कैलेंडर विमोचन का कड़ा विरोध करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार किया, जिसके चलते राजपुर में कैलेंडर विमोचन नहीं हो पाया।