छीपाबड़ोद: हरनावदा शाजी पुलिस ने अवैध डोडा चुरा के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरनावदाशाहजी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10.120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. कमल जांगिड़ के सुपरविजन और पुलिस उप अधीक्षक ताराचंद (छबड़ा) के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी