मुरैना नगर: डॉक्टर द्वारा कलेक्टर को दिया गया आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल,सिविल सर्जन पर गाली-गलौज,अभद्र भाषा और तानाशाही का आरोप।
मुरैना जिला अस्पताल के एक पीजी डॉ. द्वारा कलेक्टर को दिया गया आवेदन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आवेदन में सिविल सर्जन पर अभद्र भाषा का उपयोग,गाली-गलौज,मानसिक प्रताड़ना और तानाशाही रवैये के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।आवेदक ने ड्यूटी, अवकाश और अन्य प्रशासनिक मामलों में परेशान किए जाने की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।