वारासिवनी: बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट बना आफत, किसान का शेड जलकर खाक समय रहते बची मवेशियों की जान, आग में 3 लाख की संपत्ति स्वाहा
ग्राम पंचायत कोस्ते में किसान घनश्याम येडे के मवेशी शेड में दोपहर करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। चिंगारियां चारे के ढेर पर गिरने से आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों और अग्निशमन दल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया तथा मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना में चारा घरेलू सामान सहित करीब 3 लाख रुपये की क्षति हुई। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है