रतनगढ़: रतनगढ़ में निजी स्कूल बस की टक्कर से छात्रा गंभीर घायल, थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
रतनगढ़ में निजी स्कूल बस की टक्कर से एक छात्रा के गम्भीर घायल होने का मुकदमा दर्ज हुआ है। वार्ड 43 निवासी नेमीचंद माली ने रिपोर्ट में लिखा है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी भूमिका 5 तारीख की सुबह स्कूल जा रही थी। रास्ते मे एक निजी स्कूल बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक बस चलाते हुए छात्रा को टक्कर मारदी।