कन्नौज: DM ने डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कन्नौज परिसर में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कन्नौज परिसर में निर्माणधीन श्रेणी-4 एवं श्रेणी-5 के नवीन आवास तथा 50 शैय्या क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ले आउट देखा, जिसमें जानकारी दी गई कि राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में ₹29.61 करोड़ की लागत से निर्माण हो रहे हैं।