रामपुर: तूरखेड़ा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत
Rampur, Rampur | May 29, 2025 तुरखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन में एक बाइक सवारी युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्ती थी बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। घटना गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे की है। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल की मॉर्चरी पहुंच गए हैं।