रामपुर: गुरुवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से कक्षा 9 के साइकिल सवार छात्र की हुई मौत
Rampur, Rampur | May 29, 2025 गुरुवार को सुबह 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम मंढोली निवासी 17 वर्षिय अरुण कक्षा 9 का छात्र था। गर्मी की छुट्टियों में अपनी नानी के घर ग्राम बढ़पुरा सरकी आया हुआ था। सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास साइकिल से घूम रहा था। भमरव्वा रोड पर कन्हैया प्लाईवुड के निकट ट्रेक्टर ट्राली ने साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में अरुण की मौके मौत हो गई।