जिला कलेक्टर ऊषा परमार ने आज सोमवार 5 जनवरी शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक टीएल (समयावधि पत्रों) की बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए विभागीय कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी विभाग सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें ताकि जिला 'ए' श्रेणी की रैंकिंग प्राप्त कर सके।