उज्जैन ग्रामीण: अधिकमास पर्व की समाप्ति के बाद महापौर ने क्षीरसागर कुंड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का किया निरिक्षण
उज्जैन: अधिकमास पर्व की समाप्ति के बाद सोमवार को महापौर मुकेश टटवाल ने सप्तसागरों में से एक क्षीरसागर कुंड पहुंचकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कुंड की नियमित एवं सतत सफाई सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार के अतिक्रमण पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नागरिकों से भी अपील की कि कुंड की पवित्रता