सागर नगर: लाखा बंजारा झील व चकरा घाट के सौंदर्यीकरण से चकराघाट मेला की रौनक हुई दोगुनी, व्यापारियों की बिक्री में इज़ाफ़ा
मकर संक्रांति पर लाखा बंजारा झील के तट स्थित चकराघाट पर आयोजित दो दिवसीय पारंपरिक मेले में इस बार खास उल्लास देखने को मिला। बुधवार को यह मेला शुरू हुआ था और आज गुरुवार को भी काफी भीड़भाड़ देखी गई।यह तस्वीर आप गुरुवार शाम 4:00 बजे की देख रहे हैं। झील के सौंदर्याकरण और घाटों के कायाकल्प के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।