मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के गोरथरा गांव में आजाद समाज पार्टी की बैठक संपन्न, पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा
आजाद समाज पार्टी कांशीराम की एक बैठक शनिवार की दोपहर 1:00 बजे राजगढ़ के ग्राम सभा गोरथरा स्थित पंचायत भवन में संपन्न हुई। यह बैठक आजाद समाज पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष राम प्रकाश मौर्य के नेतृत्व में आयोजित की गई बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के मंडल प्रभारी एडवोकेट राजेश कुमार गौतम मौजूद रहे। पार्टी को मजबूत करने तथा सेक्टर एवं बूथों पर चर्चा की गई।