पूरनपुर: उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरनपुर के छात्र-छात्राओं ने नगर में निकाली मतदाता जागरूकता अभियान रैली
पूरनपुर नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया। मतदाता जागरूकता अभियान रैली को उप जिलाधिकारी राजेश शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिये जागरूक किया।