बिजावर में एसआईआर कार्यों के दौरान मतदाताओं के नाम काटे जाने को लेकर तहसील में हंगामा मच गया। बीएलओ ने बूथ स्तर पर बड़ी संख्या में नाम काटने की आपत्तियां मिलने की जानकारी दी। भारतपुरा निवासी हर चरण अहिरवार ने गुरुवार की शाम 4:30 बजे बताया कि गांव के ही लोगों के नाम से करीब 250 नाम काटने की आपत्ति लगाई गई है, जबकि कथित आपत्तिकर्ता ने इससे इनकार किया।