दमोह: बटियागढ़ में शोभायात्रा में झंडा लेकर चल रहे नाबालिक की करंट लगने से मौत, डॉक्टर ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी पुलिस
Damoh, Damoh | Apr 13, 2024 दमोह जिले के बटियागढ में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली जा रही शोभा यात्रा में अचानक लोहे की रॉड में करंट लगने की वजह से 13 वर्षीय नाबालिक की मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी के मुताबिक पाटकर समाज की एक मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मृतक आज झंडा लेकर चल रहा था। जो विद्युत तार की चपेट में आ गया और नाबालिक की मौके पर ही मौत हो गई।