मुरैना नगर: मिल एरिया रोड पर कोचिंग जा रहे छात्र को चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बाज़ार से पकड़ा
मुरैना शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोचिंग जा रहे छात्र पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी करन छारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मुरैना बाजार से पकड़ा गया। सिरमिती गांव निवासी 19 वर्षीय गौरव पर रास्ते में विवाद के दौरान आरोपी ने सीने में चाकू घोंप दिया था। घायल छात्र को गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।