सिद्धमुख: ददरेवा में पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन, जलदाय विभाग का गेट बंद कर अंदर बैठी महिलाएं
Sidhmukh, Churu | Jun 12, 2026 ग्राम पंचायत ददरेवा में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर शुक्रवार को महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश प्रकट किया एवं विभाग के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने और बार-बार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने से नाराज ग्रामीण महिलाओं ने जलदाय विभाग का मुख्य गेट बंद कर अंदर बैठ गई।ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी