शेखपुरा: उत्पाद विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थान पर छापेमारी कर दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने ज़िले के अलग-अलग स्थान पर छापेमारी करते हुए दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में उत्पाद विभाग के द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर ककड़ाड़ गांव से रामेश्वर मांझी एवं नबीनगर में राजकुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया है।