शेखपुरा: विभिन्न विभागों के द्वारा जिले के अपने-अपने क्षेत्रों में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए जिले में दिनांक 19 अप्रैल को वोट डाला जाना है। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी लोगों की सहभागिता हो इसके लिए जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक जीविका दीदीयों, आँगनबाड़ी सेविकाओं, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, बुनियाद केन्द्र, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों द्वारा मतदाताओं को जागरुक करने का प्रयास किया जा रहा है।