शेखपुरा: मंडल कारा शेखपुरा में आरसेटी के द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण के समापन के बाद दिया गया प्रमाण पत्र
मंडल कारा में केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान शेखपुरा के द्वारा 10 दिवसीय डेयरी एवं बर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण का समापन किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।बताया गया कि यहां से निकलने के बाद इस क्षेत्र का लाभ उठावें। वहीं प्रशिक्षण में डेयरी एवं वर्मी कंपोस्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया।