शेखपुरा: जिले में ईद को लेकर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस बलों के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च
ईद को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां जोरों पर है। जिला प्रशासन भी पूरी तरह सख्त है और किसी भी तरह के उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिले में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। ईद को लेकर एसडीपीओ अरविन्द कुमार सिन्हा के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस बलों के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।