खुरई: खुरई स्टेशन के पास ट्रेन से टकराकर मैहर से आई मजदूर महिला की मौत
Khurai, Sagar | Feb 20, 2025 गुरुवार की सुबह लगभग 7 बजे स्टेशन के पास एक 55 वर्षीय महिला शौच के लिए जाते समय ट्रेन से टकरा गई जिसकी इलाज के दौरान खुरई अस्पताल में दोपहर लगभग 12 बजे मौत हो गई। परिजनों के आने पर शाम 4 बजे पोस्टमार्टम किया गया। दरअसल मैहर से मजदूर फसल काटने खुरई आए थे। जिनमें से 55 वर्षीय महिला विमला साकेत शौच के लिए जाते समय ट्रेन से टकरा गई।