चंदौसी: ग्राम पंचायत रहोली में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ, मुख्य विकास अधिकारी रहे उपस्थित
जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देशन में बनियाखेड़ा विकासखंड के ग्राम रहोली में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल “गांव की समस्या, गांव में समाधान” का आयोजन किया गया। चौपाल में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उन्हें “लखपति दीदी” अभियान से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया।